Home :: About Us
Follow Us:

जानकारी जुटाने में मदद करेगा चंद्रमा

लंदन, 30 सितंबर :भाषा: भारतीय चंद्रमा मिशन चंद्रयान 1 द्वारा चंद्रमा पर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के अणुओं की खोज वहां ‘राकेट रिफ्यूलिंग स्टेशन’ स्थापित करने में मददगार होगी और इस तरह मंगल जैसे दूसरे ग्रहों के अभियान में सहायक होगी।

‘डेली मेल’ में आयी खबर में एक ग्रह विज्ञानी के हवाले से बताया गया है कि चंद्रमा पर ‘सर्विस स्टेशन’ से राकेट में पून: ईंधन भरा जा सकेगा और मंगल जैसे दूसरे ग्रहों पर अभियान में मदद मिलेगी।

टेनेस्सी विश्वविद्यालय के ग्रह विज्ञानी प्रोफेसर लॉरी टेलर ने कहा, ‘‘अंतरिक्ष यान अपना 85 प्रतिशत ईंधन चंद्रमा से ले सकेंगे और चंद्रमा में एक गैस स्टेशन बनाया जा सकेगा।’’

Home :: About Us :: Feedback :: Contact Us
Follow Us: