Home :: About Us
Follow Us:
नक्सलियों के खात्मे के लिए केन्द्र राज्यों को पूरी सहायता देगा : चिदम्बरम
27  सितंबर, 2009

रायपुर 27,सितम्बर। केन्द्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए केन्द्र सरकार राज्यों को सभी प्रकार की मदद देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निपटने के लिए सेना के उपयोग का कोई प्रस्ताव नहीं है। चिदम्बरम ने शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री रमन सिंह व राज्य के अघिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के सफाए के लिए यह नहीं सोचा जाएगा कि कितना नुकसान उठाना प़ड सकता है।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक मुठभे़ड में 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि एक भी नक्सली का शव बरामद नहीं हुआ है पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या 12 से कम नही है ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे बीजापुर के एसडीओपी अशोक सिंह ने बताया कि मुठभे़ड गुरूवार रात 11 बजे से शुरू हुई थी जो त़डके 3 बजे तक चली। सिंह का कहना है कि अंघेरे का फायदा उठाते हुए नक्सली अपने साथियों का शव साथ ले जाने में सफल रहे हैं। इस ऑपरेशन को करीब 600 जवानों ने अंजाम दिया।

Home :: About Us :: Feedback :: Contact Us
Follow Us: